{"_id":"5c97bfadbdec2214676aabe0","slug":"121553448877-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर की संचार सेवा चरमराई, शो पीस बने मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर की संचार सेवा चरमराई, शो पीस बने मोबाइल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। रविवार की दोपहर पश्चात बागेश्वर में बीएसएनएल की संचार सेवा चरमरा गई। बीएसएनएल के नेटवर्क ने काम करना बंद कर दिया जिस कारण उपभोक्ताओं के मोबाइल शो पीस बने रहे।
रविवार की दोपहर बाद बीएसएनएल के मोबाइल फोन ने काम करना बंद कर दिया। जिले में लगभग 15 हजार मोबाइल धारकों के मोबाइल शो पीस बने रहे। इंटरनेट ने भी काम करना बंद कर दिया। जिस कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उपभोक्ता बीएसएनएल के एसडीओ कार्यालय में भी संपर्क नहीं कर सके। इधर कपकोट, कांडा, काफलीगैर, गरुड़, कौसानी, कमेड़ी देवी, रीमा दोफाड़ आदि स्थानों में भी बीएसएनएल की संचार सेवा ध्वस्त रही। उपभोक्ताओं ने शीघ्र संचार सेवा दुरुस्त करने की मांग की है।
कोट
बाहरी जिलों से आई खराबी के कारण ही बागेश्वर जिले की संचार सेवा भी चरमरा गई है। कहीं भी संपर्क नहीं हो रहा है। उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दे दी है। जल्द ही व्यवस्था सुधरने की उम्मीद है।
विज्ञापन
- सीएस लोहनी, एसडीओ बीएसएनएल बागेश्वर