{"_id":"5bf59bd4bdec22697e53a409","slug":"121542822868-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय पार्टियों के कार्यालय में लटके ताले, खेमों में मायूसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय पार्टियों के कार्यालय में लटके ताले, खेमों में मायूसी
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नगर पालिका चुनाव में अप्रत्याशित हार के बाद राष्ट्रीय पार्टियों के कार्यालय में ताले लटके रहे। इतना ही नहीं, प्रत्याशियों के साथ ही कार्यकर्ता और समर्थकों के चेहरे भी लटके रहे। दोनों खेमों में मायूसी छाई रही।
बुधवार को नगर के भराड़ी टैक्सी स्टैंड के पास कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पर दिनभर ताले लटके रहे। मतगणना परिणाम से हैरान-परेशान कोई भी कार्यकर्ता और पदाधिकारी कार्यालय के पास भी नहीं फटका। सभी ने जिला कार्यालय से दूरी बनाई रखी। दूसरी ओर बागेश्वर-पिंडारी रोड स्थित जिला भाजपा कार्यालय मेें भी दिनभर ताले लटके रहे।
भाजपा के भी पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिला कार्यालय से दूरी बनाई। पार्टी कार्यालयों में लटके तालों की तरह ही भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी से लेकर बड़े नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के चेहरे भी लटके रहे। दोनों ही खेमों में चुनाव की हार का गम, मायूसी साफ तौर पर झलक रही थी।