फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   सार्वजनिक शौचालय, पानी और सफाई व्यवस्था को बनाया मुद्दा

सार्वजनिक शौचालय, पानी और सफाई व्यवस्था को बनाया मुद्दा

Mon, 05 Nov 2018 11:05 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
सार्वजनिक शौचालय, पानी और सफाई व्यवस्था को बनाया मुद्दा

विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत के शिवालय वार्ड में एक अदद भी सार्वजनिक शौचालय नहीं है। बरसात के मौसम में नलों में पानी की आपूर्ति ठप हो जाती है। पथ प्रकाश की ठोस व्यवस्था नहीं है। पैदल रास्तों की हालत बदहाल बनी है। वार्ड में नियमित सफाई भी नहीं हो पा रही है। इस वार्ड के लोगों ने नगर पंचायत के चुनाव में चेयरमैन और सभासद पद के लिए मैदान में उतरे प्रत्याशियों से इन समस्याओं के समाधान के लिए अब तक किए गए प्रयासों के बारे में सवाल खड़े करने का मन बनाया है।

विषम भौगोलिक परिस्थितियों को समेटे शिवालय वार्ड में 439 मतदाता हैं जिसमें 227 महिला और 212 पुरुष मतदाता हैं। बरसात में मड़गाड़ी और कालीगौन गधेरा उफान पर बहता है। जिससे लोगों की काफी उपजाऊ भूमि कटकर गधेरे की तेज धारा में बह चुकी है। पैदल रास्तों को काफी नुकसान पहुुंचा है। बरसात में पानी की लाइन क्षतिग्रस्त होने से लोग काफी परेशान रहते हैं। इसके अलावा वार्ड की अन्य समस्याएं लोगों को परेशान किए हुए हैं।
विज्ञापन


नियमित सफाई नहीं होती
प्रकाश जोशी ने कहा कि पुल बाजार में सार्वजनिक शौचालय नहीं है। इससे बाजार मेें आने वालों को कई परेशानियां होती हैं। बाजार में नियमित नहीं होती है।

बरसात में नहीं होती है पेयजल आपूर्ति
-लोकेश कपकोटी कहते हैं कि बरसात में नलों में पानी आना बंद हो जाता है। नजदीक में पानी के कोई अन्य स्रोत न होने से समस्या दोगुनी हो जाती है।

नालियों का निर्माण नहीं हुआ
संदीप बिष्ट का कहना है कि वार्ड में बरसात के पानी के निकास के लिए नालियां नहीं बनी हैं। कई स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। सफाई व्यवस्था बाजार तक ही सीमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed