{"_id":"5bad1f90867a557e860181a2","slug":"121538072464-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरकार एसओजी ने लिया आकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरकार एसओजी ने लिया आकार
Updated Thu, 27 Sep 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। लंबे इंतजार के बाद पुलिस के एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) ने आकार ले लिया है। एसओजी टीम में प्रभारी समेत चार सदस्य शामिल किए गए हैं। एसओजी के विधिवत गठन से अपराधों के खुलासे की उम्मीद बढ़ी है।
एसपी मुकेश कुमार ने बृहस्पतिवार को एसओजी टीम में तीन जवानों की तैनाती के आदेश जारी किए। इसमें बागेश्वर कोतवाली से महेंद्र सिंह, झिरौली से बसंत राम और इमदाद हुसैन शामिल हैं। जवानों को तत्काल प्रभाव से एसओजी ज्वॉइन करने को कहा गया है।
एसओजी लंबे समय से निष्क्रिय चल रहा था। पिछले साल एसओजी भंग करने के बाद नई टीम गठित नहीं हो पाई थी। हालांकि कुछ माह पूर्व बागेश्वर कोतवाली के एसआई एसपी रायपा को एसओजी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी लेकिन यह एसओजी में एकमात्र नियुक्ति थी। बिना जवान और संसाधनों के एसओजी आकार नहीं ले पा रहा था। इससे विशेष अपराधों की रोकथाम का काम प्रभावित हो रहा था। एसपी का कहना है कि एसओजी को संगीन और संगठित अपराधों से निपटने के निर्देश दिए हैं।