{"_id":"5b48f3084f1c1b46748b477f","slug":"121531507464-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व कर्मियों से छोड़ा पुलिस कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व कर्मियों से छोड़ा पुलिस कार्य
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। पूर्व घोषित प्रांतीय संघ के एलान के तहत राजस्व कर्मियों ने पुलिस कार्य से हाथ खड़े कर दिए हैं। संघ के फरमान के तहत कई राजस्व कर्मियों ने अपने बस्ते तहसीलों में जमा करा दिए हैं। पुलिस कार्य से राजस्व कर्मियों की ना से नए मामले दर्ज नहीं हो सके। जबकि दर्ज मामलों की जांच भी अटक गई है।
शुक्रवार को तमाम राजस्व कर्मियों ने जिले की तहसीलों में अपने बस्ते जमा कराए। इसके साथ ही राजस्व कर्मियों ने पुलिस कार्य से हाथ खड़े कर लिए। इससे राजस्व क्षेत्रों में नया मामला दर्ज नहीं हो सका। इसके साथ ही पुराने मामलों की जांच भी अटक गई। जिले में 29 पटवारी क्षेत्रों में राजस्व पुलिस की व्यवस्था ठप हो गई।
इन क्षेत्रों में राजस्व कर्मियों ने पुलिस कार्य से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। संघ के जिला अध्यक्ष जगदीश परिहार ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश के मुताबिक पुलिस कार्य छोड़ दिया है। इस व्यवस्था को लेकर अदालत की मियाद भी पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस कार्य न करने के फरमान का उल्लंघन करने वाले कर्मियों के खिलाफ संघ कार्रवाई करेगा।