{"_id":"5b37cd6b4f1c1b6d4d8b95dd","slug":"121530383723-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में मिला लापता छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में मिला लापता छात्र
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। मंडलसेरा के बानरी से लापता हुआ छात्र दिल्ली में मिला। बागेश्वर पुलिस की एक टीम बच्चे को लेने दिल्ली रवाना हो चुकी है। तारी राम का 12 वर्षीय बेटा हिमांशु 27 जून को घर से बिना बताए चला गया था। वह अपने साथ घर से एक हजार रुपये भी ले गया था। परिजनों से नाराज होकर बालक के घर से भागने की आशंका जताई जा रही थी।
शिकायत पर पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन में जुटी थी। शनिवार को लापता बालक दिल्ली के मेट्रो स्टेशन थाना क्षेत्र में मिला। दिल्ली पुलिस ने मेट्रो स्टेशन से बालक को लावारिस हाल में अपने संरक्षण में ले लिया। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि बालक की बरामदगी के लिए एसआई राजेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में एक टीम दिल्ली रवाना हो गई है। बालक के सकुशल मिलने के बाद परिजन और पुलिस ने राहत की सांस ली है।