{"_id":"5aff19304f1c1b2b118b4b0e","slug":"121526667568-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी, शिक्षक व आउटसोर्स कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी, शिक्षक व आउटसोर्स कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन
Updated Fri, 18 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। समस्याओं का समाधान नहीं होने से नाराज उत्तराखंड कार्मिक, शिक्षक, आउटसोर्स मोर्चा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। बाद में डीएम के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा गया।
पूर्व चेतावनी के अनुसार जिले भर से आए शिक्षक, कर्मचारी, आउटसोर्स कर्मियों ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि उनकी 13 सूत्रीय मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। समस्याओं के समाधान के संबंध में कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। धरना प्रदर्शन करने वालों में मुख्य संयोजक एससी पंत, संयोजक सचिव विक्रम सिंह पिलख्वाल सहित मोर्चा के सभी पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।