फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   कहीं लोगों के हलक सूखे, कहीं पानी की हो रही बर्बादी

कहीं लोगों के हलक सूखे, कहीं पानी की हो रही बर्बादी

Fri, 20 Apr 2018 11:24 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
कहीं लोगों के हलक सूखे, कहीं पानी की हो रही बर्बादी
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट के मंडलखेत में एक सप्ताह से पानी नहीं आ रहा है, जिससे यहां के लगभग 60 परिवार पेयजल के लिए तरस रहे हैं। वहीं पिछले एक हफ्ते से ऐठाड़, बमसेरा को जाने वाली पाइप लाइन टूटने से हजारों लीटर पानी सड़क पर बर्बाद हो रहा है। बीच सड़क में पानी का फव्वारा फूटने से राहगीरों को भी चलने में परेशानी उठानी पड़ रही है और विभाग उदासीन बना बैठा है।
विज्ञापन


सुंदर देव और हरीश कोश्यारी ने बताया कि मंडलखेत में एक सप्ताह से पानी की किल्लत बनी हुई है। यहां के पांच दर्जन परिवारों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। कई बार विभागीय अधिकारियों से कहने के बावजूद पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं की जा रही है। उधर नगर पंचायत के ऐठाड़, बमसेरा सहित अन्य वार्डों में जलापूर्ति करने वाली योजना का पाइप मंडलखेत में फट गया। शुक्रवार को दिन भर पाइप से पानी बर्बाद होता रहा। सूचना के बावजूद क्षतिग्रस्त योजना का सुधार नहीं होने से लोगों में नाराजगी व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed