फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   आठ और नौ जनवरी को उपनल कर्मी कार्य बहिष्कार करेंगे

आठ और नौ जनवरी को उपनल कर्मी कार्य बहिष्कार करेंगे

Thu, 28 Dec 2017 11:18 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
आठ और नौ जनवरी को उपनल कर्मी कार्य बहिष्कार करेंगे
बागेश्वर। समान पद और समान वेतनमान सहित दो सूत्री मांगों को पूरा नहीं करने से उपनल कर्मियों में नाराजगी है। कर्मियों ने इसके विरोध में आठ और नौ जनवरी को कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। उपनल कर्मचारी महासंघ के बागेश्वर जनपद अध्यक्ष कमल गढ़िया ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से भी समान पद समान वेतनमान के आदेश जारी किए गए हैं। उपनल कर्मचारी महासंघ की ओर से दो सूत्री मांग समान पद समान वेतन और नियमित रोजगार के लिए स्पष्ट नियमावली बनाने की मांग की जा रही है। महासंघ ने आठ और नौ जनवरी को कार्य बहिष्कार पर जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने सभी उपनल कर्मियों से आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed