{"_id":"59c544d64f1c1b17108b47e4","slug":"121506100438-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूराफाट क्षेत्र के कई स्कूलों में पानी और शौचालय नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूराफाट क्षेत्र के कई स्कूलों में पानी और शौचालय नहीं
Updated Fri, 22 Sep 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। धूराफाट क्षेत्र के कई स्कूलों में पेयजल और शौचालय की व्यवस्था नहीं है। तीन किमी दूर से पानी ढोकर मध्याह्न भोजन बनाया जा रहा है। धूराफाट एकता एवं जागरूकता मंच ने डीएम से विद्यालयों में पेयजल और शौचालय की सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
मंच के अध्यक्ष हरीश रावत की ओर से डीएम को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि धूराफाट क्षेत्र में 16 राजकीय प्राथमिक स्कूल, चार मान्यता प्राप्त प्राथमिक स्कूल और तीन जूनियर स्कूल चल रहे हैं। इनमें से प्राथमिक स्कूल घटगाड़, जूनियर स्कूल महरगांव में पानी नहीं होने से भोजन माताएं तीन किमी दूर से पानी ढोकर भोजन तैयार करने को विवश हैं।
असौं नवीन प्राथमिक स्कूल और तरमोली प्राथमिक स्कूल में भी पेयजल की व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा प्राथमिक स्कूल चनबौड़ी में बिजली नहीं है। मंच के अध्यक्ष ने कहा है कि स्कूलों में पानी और शौचालय नहीं होने से छात्र-छात्राओं सहित स्टाफ को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बच्चों के स्वास्थ्य पर भी इसका असर पड़ता है। उन्होंने डीएम से सभी स्कूूलों में पेयजल, विद्युत और शौचालय की सुविधाओं को दुरुस्त करने की मांग की है।