{"_id":"59c2ab264f1c1b8f688b5a56","slug":"121505930022-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वजल कर्मियों ने किया पूर्ण कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वजल कर्मियों ने किया पूर्ण कार्य बहिष्कार
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कर्मचारियों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए स्वजल कर्मचारी संघ ने पूर्ण कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। बुधवार को सभी कर्मचारी पूर्ण कार्य बहिष्कार पर रहे। हड़ताली कर्मचारियों का कहना है जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती कार्य बहिष्कार जारी रखा जाएगा।
कार्य बहिष्कार कर रहे स्वजल के सलाहकार एवं कर्मचारियों ने बताया कि स्वजल एवं राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन (एसडब्लूएसएम) में कार्यरत कर्मचारियों के स्थायीकरण की मांग लगातार उठाई जा रही है। सरकार ने स्थायीकरण करने के बजाय कर्मचारियों का मानदेय तक घटा दिया है। इससे सभी कर्मचारियों में रोष है। 17 अप्रैल को प्रदेेश के पेयजल मंत्री की अध्यक्षता में हुई त्रिपक्षीय वार्ता के बावजूद उनके हितों की अनदेखी की गई। इससे खिन्न होकर पूर्ण कार्य बहिष्कार जैसा कदम उठाने को मजबूर होना पड़ रहा है। आंदोलित कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की जाती है कार्य बहिष्कार जारी रखा जाएगा। कार्य बहिष्कार करने वालों में गिरिजा शंकर भट्ट, चंदन सिंह मलड़ा, नंद किशोर, पूरन प्रकाश जोशी, संजय बिष्ट, ध्यान चंद्र लोहनी, पूरन सिंह टंगड़िया, कौस्तुभानंद पांडेय, नरेंद्र बम शामिल थे। ब्यूरो