फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   मीटर रीडिंग के आधार पर लिया जाए पानी का बिल

मीटर रीडिंग के आधार पर लिया जाए पानी का बिल

Tue, 22 Aug 2017 10:48 PM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
मीटर रीडिंग के आधार पर लिया जाए पानी का बिल
बागेश्वर। नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल ने नगरीय क्षेत्र में पेयजल का मूल्यांकन भवन कर के आधार पर करने के नियमों को समाप्त करने की मांग की है। अध्यक्ष ने शासन को पत्र भेजकर मीटर रीडिंग के आधार पर पानी का बिल वसूलने की मांग की है।
विज्ञापन


शहरी विकास मंत्री और पेयजल मंत्री को भेजे ज्ञापन में नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा है कि नगर क्षेत्र में पेयजल का शुल्क भवन कर के मूल्यांकन के आधार पर लिया जा रहा है। इससे नगर निकायों की आय प्रभावित हो रही है। आम जनता भी इस व्यवस्था से संतुष्ट नहीं है।
विज्ञापन


पानी का बिल अधिक आने पर भवन स्वामियों द्वारा भवनों का मूल्यांकन कम करने की मांग की जाती है। ग्रामीणों के विरोध के कारण भवन कर से होने वाली नगरपालिका की आय पर असर पड़ रहा है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों की तरह शहरी क्षेत्रों में भी मीटर रीडिंग के आधार पर पानी का बिल वसूलने की मांग की है। इससे आम उपभोक्ताओं के साथ ही पालिका और पेयजल विभाग को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed