फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   12 Hours No Entry for Heavy Vehicles

Bageshwar News: सुबह आठ से रात आठ बजे तक नगर में नहीं चलेंगे भारी वाहन

Fri, 17 May 2024 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 17 May 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
12 Hours No Entry for Heavy Vehicles
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मानसून काल को लेकर भी चर्चा, डीएम ने दिए समय से पैचवर्क पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन

बागेश्वर। डीएम अनुराधा पाल ने सड़क समिति की बैठक ली। उन्होंने मानसून काल को देखते हुए सड़कों पर पैचवर्क का काम समय से पूरा कराने को कहा। यातायात व्यवस्था सुगम बनाए रखने के लिए सुबह आठ बजे से रात के आठ बजे तक नगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
डीएम ने हादसों को रोकने के लिए बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने और उन्हें अच्छी गुणवत्ता वाले (आईएसआई) मार्क के मजबूत हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करने को कहा। सीट बेल्ट नहीं पहनने वाले, नशे में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने और ओवर लोडिंग के वाहन चलाने वालों का चालान करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने सड़क महकमे के अधिकारियों को दुर्घटना संभावित सड़कों के सुधारीकरण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने, दुर्घटना संभावित स्थानों पर साइनेज, मोड़ो पर चेतावनी बोर्ड लगाने को कहा। परिवहन और पुलिस विभाग को नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने गिरीछीना सड़क मार्ग के पैच वर्क को भी समय से पूरा करने और सड़कों के मरम्मत और डामरीकरण के कार्यों को युद्ध स्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीओ अंकित कंडारी, ईई एके पटेल, एआरटीओ रत्नाकर सिंह, परिवहन कर अधिकारी हरीश रावल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed