{"_id":"5ca3a67abdec22145a0eb0e1","slug":"11554228858-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित बिलों के भुगतान को लेकर लामबंद हुए ठेकेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित बिलों के भुगतान को लेकर लामबंद हुए ठेकेदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। विभागों में लंबित पड़े बिलों के भुगतान को लेकर ठेकेदार एसोसिएशन लामबंद हो गई है। ठेकेदारों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिल भुगतान कर अन्य समस्याओं का निदान नहीं किया गया तो चुनाव बाद कार्यालयों में तालाबंदी की जाएगी।
पर्वतीय कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मंगलवार को बैठक कर कहा कि ठेकेदारों का उत्पीड़न किया जा रहा है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत भी भुगतान न होने से ठेकेदारों के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। साथ ही ठेकेदारों से जुड़े हजारों मजदूर भी आर्थिक रूप से परेशान हैं। ठेकेदारों ने लंबित बिलों का भुगतान करने, पूर्व में मौखिक रूप से कराए गए कार्यों का अनुबंध कराकर भुगतान करने, 2014 से पूर्व के रिफंडों का भुगतान करने, ठेकेदारों के बैठने के लिए कार्यालय मुहैया कराने, कार्यालय में कमीशनखोरी बंद करने की मांग की।
चेतावनी दी कि यदि ठेकेदारों की समस्याओं का निदान नहीं किया गया तो लोक सभा चुनावों के बाद सरकारी कार्यालयों में तालाबंदी की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता हीराबल्लभ भट्ट ने और संचालन संजय नेगी ने किया। बैठक में राजेंद्र भंडारी, सुरेंद्र माजिला, नवीन परिहार, विवेक तिवारी, जगदीश सिंह, दीपक जोशी, मेहर सिंह राठौर, भूपाल परिहार, आनंद दानू, जगदीश कार्की आदि थे।