{"_id":"5be87a93bdec2269b731741a","slug":"11541962387-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांडा में ओवर रेट में बिक रहा है दूध, उपभोक्ता नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांडा में ओवर रेट में बिक रहा है दूध, उपभोक्ता नाराज
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडा (बागेश्वर)। दूध के पैकेट में 21 रुपये आधा किलो का रेट दर्ज होने के बाद भी कांडा में उपभोक्ताओं से 25 से 28 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी प्रशासन दुग्ध एजेंसी पर कार्रवाई नहीं कर रहा है जिस कारण उपभोक्ता नाराज हैं।
कांडा में उपभोक्ताओं ने एक दुग्ध एजेंसी पर दूध के ज्यादा दाम वसूलने के आरोप लगाए हैं। कहा कि दूध के आधा किलो के पैकेट में 21 रुपये प्रिंट है उसके बाद भी उपभोक्ताओं से 25 से 28 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। बताया कि दुग्ध एजेंसी संचालक से भी अधिक दाम वसूले जाने की शिकायत की जा चुकी है उसके बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
उपभोक्ता सुरेंद्र सिंह, दिवान राम, रमा देवी, प्रकाश सिंह, मोहन चंद्र, विनोद सिंह, भवानी देवी, रमा, कमला आदि ने बताया कि बीते कई दिनों से एजेंसी द्वारा ओवर रेट में दूध बेचा जा रहा है। उक्त सभी ने प्रशासन से रेट नियंत्रित करने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि प्रशासन रेट निर्धारित नहीं करता है तो आंदोलन किया जाएगा। इधर जिला पूर्ति विभाग ने बताया कि ओवररेट के संबंध में वह दुग्ध एजेंसी से वार्ता करेंगे।