फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   लखपत चुनाव में व्यस्त, नहीं आएंगे बागेश्वर

लखपत चुनाव में व्यस्त, नहीं आएंगे बागेश्वर

Sat, 10 Nov 2018 10:17 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
लखपत चुनाव में व्यस्त, नहीं आएंगे बागेश्वर

विज्ञापन
बागेश्वर। द्यांगण गांव सहित आस पास के गांवों में आतंक का पर्याय बने तेंदुए को वन विभाग ने आदमखोर घोषित कर दिया है, लेकिन इस बार यह आदमखोर लखपत सिंह की गोली का शिकार नहीं होगा। लखपत सिंह की पत्नी चुनाव लड़ रही हैं वह चुनाव में व्यस्त हैं। वन विभाग उनके स्थान पर नए शिकारी की तलाश कर रहा है।

बागेश्वर शहर सहित आस पास के गांवों में बीते कई महीनों से तेंदुए का आतंक बना हुआ है। द्यांगण गांव में तीन दिन के भीतर एक किशोर और एक बच्चे मौत हो चुकी है। जबकि एक माह पूर्व ही नदीगांव में एक बालिका को तेंदुए ने मार डाला था। नगर क्षेत्र में भी तेेंदुआ आतंक का पर्याय बना हुआ है। वन विभाग ने तेंदुए को आदमखोर घोषित कर दिया है। वन विभाग ने द्यांगण सहित कई स्थानों पर पिंजरे लगा दिए हैं। तेंदुए को ट्रेंकुलाइज करने के लिए अल्मोड़ा से टीम बागेश्वर आ रही है। वन विभाग की मानें तो आदमखोर को पहले ट्रेंकुलाइज करने का प्रयास किया जाएगा फिर उसे पकड़ा जाएगा। उसके बाद भी आतंक खत्म नहीं होता है तो मारने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


तेंदुए को आदमखोर घोषित किया जा चुका है। चुनाव में व्यस्त होने के कारण शिकारी लखपत सिंह बागेश्वर नहीं पहुंच पाएंगे। अल्मोड़ा से दूसरे शिकारी के आने की संभावना है। ट्रेंकुलाइज टीम भी बागेश्वर पहुंच रही है। वन विभाग की टीम लगातार पेट्रोलिंग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरके सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed