{"_id":"5aa2ca6d4f1c1bbf758b488d","slug":"11520618093-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा मंत्री ने दिए नौ मई तक कालेज भवन का निर्माण पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा मंत्री ने दिए नौ मई तक कालेज भवन का निर्माण पूरा करने के निर्देश
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। स्व. चंद्र सिंह शाही राजकीय महाविद्यालय कपकोट का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि महाविद्यालय में संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने महाविद्यालय के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करते हुए ठेकेदार को नौ मई तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्माण एजेंसी को धनराशि का भुगतान करने के बावजूद अभी तक कार्य पूर्ण नहीं करने पर नाराजगी जताई और दो माह के भीतर निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उन्होंने महाविद्यालय में हिन्दी, चित्रकला, गृहविज्ञान और इतिहास के विषयों की स्वीकृति की घोषणा करते हुए कहा कि महाविद्यालय में प्रवक्ताओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने प्राचार्य को आवंटित धनराशि 70 लाख से विद्यालय के खेल मैदान उसकी चहारदीवारी, मंच तथा पहुंच मार्ग निर्माण के निर्देश दिए।
स्मार्ट लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास संचालित करने का भी आश्वासन दिया। कहा कि टॉपरों को एक-एक लैपटॉप दिया जाएगा। महाविद्यालय में छात्रों-छात्राओं के लिए पांच-पांच शौचालय निर्माण की स्वीकृति दी। वर्ष 2017-18 में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया। समारोह में विद्यालय के छात्र/छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। यहां विधायक बलवंत भौर्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम आदि जनप्रतिनिधि मौजूद थे।