{"_id":"5b2d3dd74f1c1bf67a8b6a9e","slug":"111529691607-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर एसआइ, पटवारी की जिम्मेदारी हुई तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर एसआइ, पटवारी की जिम्मेदारी हुई तय
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। सड़क यातायात के लिए खतरे का सबब बने अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन हरकत में आ गया है। अतिक्रमण के खिलाफ एसआई और पटवारी की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। अतिक्रमण को हटाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कोताही या लापरवाही पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
शुक्रवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम रंजना राजगुरु ने यह निर्देश जारी किए। उन्होंने नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में अतिक्रमण चिह्नित कर जल्द से जल्द हटाने को कहा। इसके साथ ही अतिक्रमणकारियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई के भी निर्देश दिए। यातायात के लिए खतरनाक स्थलों, सड़कों पर क्रश बैरियर, पैराफिट, रिफ्लेक्टर आदि लगाने को कहा। इस दौरान एसपी मुकेश कुमार, एडीएम राहुल गोयल, एसडीएम बागेश्वर एसएस राणा, कपकोट आरएस बिष्ट, गरुड़ सुंदर सिंह, एआरटीओ पूजा नयाल और सड़क से जुड़ी एजेंसियों के अभियंता आदि थे।
आबकारी अधिकारियों का वेतन रोका
बागेश्वर। जिला आबकारी अधिकारी और आबकारी निरीक्षक की नाकामी को डीएम ने गंभीरता से लिया है। नाकामी पर इन अधिकारियों का वेतन रोक दिया गया है। बैठक के दौरान डीएम ने एडीएम को दोनों अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही नियमित चेकिंग के लिए ताकीद किया। दरअसल विभाग की समीक्षा में पाया गया कि अवैध शराब की तस्करी रोकने में अधिकारी नाकाम साबित हुए। इतना ही नहीं, जवाब तलब करने पर अधिकारियों ने गलत जानकारी देकर डीएम को ही गुमराह करने की नाकाम कोशिश की।