{"_id":"5aa02ec24f1c1bf07b8bb100","slug":"111520447170-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरुड़ तहसील के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरुड़ तहसील के
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। गरुड़ तहसील के कई गांवों में आजतक बिजली नहीं पहुंच पाई है। तहसील के 80 परिवार आज भी बिजली सुविधा से विहीन हैं। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर जल्द ही बिजली सुविधा उपलब्ध कराने की मांग उठाई है।
चथरोलिया, मुगरांव, इकइनियां, डंडाखाल और तिलगाड़ी के ग्रामीण बिना बिजली के जीवन यापन कर रहे हैं। आजादी के इतने सालों बाद भी गांव में आज तक बिजली सुविधा नहीं पहुंच पाई है। दिसंबर 2017 में बिजली की लाइन बिछाने के लिए सर्वे तो हुआ मगर बिजली नहीं आई। गांव में बिजली नहीं होने से ग्रामीणों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
बिजली के अभाव में घरों में टेलीविजन तक नहीं चला पा रहे हैं। मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए आसपास के गांवों में जाना पड़ता है। टीवी, इंटरनेट न होने के कारण गांव के लोग बाकि दुनिया से बेखबर रहते हैं। बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी समस्याओं से अवगत कराया। गांव के किशन सिंह रावत, धीरेंद्र जोशी, मोहन जोशी, दिनेश सिंह, मोहन सिंह, भावना बिष्ट, दुर्गा देवी, भूपेंद्र सिंह, महेश चंद्र, हयात सिंह आदि ने विद्युतीकरण के लिए ऊर्जा निगम को निर्देशित करने की मांग की।