फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   1104 votes were cast in the association elections

Bageshwar News: एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन के चुनाव में 1104 वोट पड़े

Sat, 23 Sep 2023 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 23 Sep 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
1104 votes were cast in the association elections
बागेश्वर। जीआईसी में एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन का मंडलीय अधिवेशन हुआ। अधिवेशन में एसोसिएशान की मंडलीय कार्यकारिणी के गठन को लेकर चुनाव हुआ। विभिन्न पदों के लिए हुए चुनाव में 1400 में से 1104 मतदाताओं ने मतदान किया। देर रात तक मतगणना जारी थी।
विज्ञापन


एसोसिएशन की मंडल कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष पद पर अल्मोड़ा के पुष्कर भैसोड़ा, ऊधमसिंह नगर के नीतेश शर्मा और रविंद्र पांडेय के बीच मुकाबला है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पिथौरागढ़ के नवीन चंद्र पाठक का निर्विरोध निर्वाचन तय है। उपाध्याय पद पर बागेश्वर के प्रमोद मेहता, नैनीताल के केशव गुणवंत में टक्कर है। सचिव पद के लिए नैनीताल के कमल फुलारा और ऊधमसिंह नगर के हरजीत सिंह, संयुक्त सचिव पद के लिए पिथौरागढ़ के हेम परगाई, अल्मोड़ा के कैलाश पपने और हिमांशु गोस्वामी में मुकाबला है।
विज्ञापन


इस तरह संगठन मंत्री पद के लिए बागेश्वर के कैलाश कर्म्याल और अल्मोड़ा के मोहित तिवारी, कोषाध्यक्ष पद पर बागेश्वर के गौरव कर्म्याल व अल्मोड़ा के कुलदीप बिष्ट के बीच मुकाबला है। चुनाव प्रक्रिया मुख्य निर्वाचन अधिकारी कैलाश अन्डोला, प्रांतीय प्रेक्षक सौरव चंद्र, भुवन जोशी, मंडलीय अध्यक्ष जगमोहन खाती आदि की देखरेख में संपन्न हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी अंडोला ने बताया कि मतगणना देर रात तक जारी है। इसके बाद ही परिणाम घोषित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed