फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   डीएम ने की कैश जब्ती निस्तारण कमेटी गठित

डीएम ने की कैश जब्ती निस्तारण कमेटी गठित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने की कैश जब्ती निस्तारण कमेटी गठित

विज्ञापन
बागेश्वर। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम रंजना राजगुरु ने अधिकारियों को लोकसभा चुनाव के निष्पक्ष और सफलतापूर्वक संचालन के लिए आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कैश जब्ती के मामलों के निस्तारण, सही व्यक्ति को किसी असुविधा से बचाने और उनकी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए कमेटी गठित की।


कलक्ट्रेट सभागार में डीएम रंजना राजगुरु ने कहा कि कमेटी में जिला परियोजना अधिकारी अमर सिंह गुंज्याल, वरिष्ठ कोषाधिकारी नीतू भंडारी, कोषाधिकारी पूरन उप्रेती, असिस्टेंट कमिश्नर राज्यकर हरीश धपवाल सदस्य होंगे। समिति पुलिस, स्थैतिक निगरानी दल, उड़नदस्ते द्वारा की गई जब्ती के हर मामले की अपने स्तर से जांच करेगी। जांच में समिति अभ्यर्थी के किसी राजनैतिक दल या राजनैतिक अभियान से जुड़े होने पर जब्त की गई नगदी को वापस करने के बारे मेें इस आशय का एक स्पीकिंग आदेश जारी करने के बाद रिलीज आदेश के लिए तत्काल कदम उठाएगी। समिति सभी मामलों का अवलोकन करेगी और जब्ती पर निर्णय भी लेेगी। उन्होंने सदस्यों से अपना दायित्व पूरी निष्ठा के साथ निभाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed