फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   सरमूल दिवस मनाया धूमधाम से

सरमूल दिवस मनाया धूमधाम से

Mon, 18 Jun 2018 11:09 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
सरमूल दिवस मनाया धूमधाम से
कपकोट (बागेश्वर)। सरमूल, सौधारा और भद्रतुंगा विकास समिति की ओर से सरमूल दिवस धूमधाम से मनाया गया। शुुुुभारंभ मुख्य अतिथि महंत देवानंद दास ने किया। एकल विद्यालय की बालिकाओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेशकर सभी को मस्त कर दिया। भद्रतुंगा के महंत दास को शॉल ओड़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


सरस्वती शिशु मंदिर जूहा भराड़ी में आयोजित कार्यक्रम में महंत दास ने कहा कि पतितपावनी सरयू को संरक्षित करने, निर्मल रखने की जिम्मेदारी सभी की है। समिति के प्रभारी अध्यक्ष भगवत कोरंगा ने सभी का स्वागत किया। सलाहकार दयाल कुमल्टा ने बताया कि साल भर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में 14 लाख रुपये खर्च हुए जिसमें से 75 प्रतिशत व्यय समिति से जुड़े लोगों ने वहन किया जबकि 25 प्रतिशत व्यय सामान, श्रमदान और जन सहयोग से प्राप्त हुआ। कहा कि एक साल के भीतर 63 हजार से भी अधिक लोग यू ट्यूब, डीवीडी और फेसबुक के माध्यम से सरमूल, सौधारा और भद्रतुंगा के दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन


इस दौरान लोगों ने पूर्व सीएम और नैनीताल के सांसद भगत सिंह कोश्यारी के जन्मदिन पर उन्हें शुुुुभकामनाएं दी गई। वहां डॉ. शेर सिंह ऐठानी, डॉ. हरीश ऐठानी, व्यापार मंडल भराड़ी के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, गीता ऐठानी, जानकी ऐठानी, महिमन कपकोटी, भीम सिंह दानू, दया पांडा, कमल कुमल्टा, भावना सज्वाण, रेखा मटियानी, कमला रावत, प्रताप आर्या, शोभा बड़ती विमला टाकुली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed