फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   भौर्याल ने पीपीपी मोड हटने के बाद अस्पताल का किया पहला निरीक्षण

भौर्याल ने पीपीपी मोड हटने के बाद अस्पताल का किया पहला निरीक्षण

Thu, 17 May 2018 11:53 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
भौर्याल ने पीपीपी मोड हटने के बाद अस्पताल का किया पहला निरीक्षण
कपकोट (बागेश्वर)। विधायक बलवंत भौर्याल ने पीपीपी मोड से हटने के बाद बृहस्पतिवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां भर्ती रोगियों का हालचाल जाना। उन्होंने रिक्त पदों, संसाधनों की सूची शीघ्र उपलब्ध कराने और रोगियों का बेहतर उपचार करके उन्हें अस्पताल से ही दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस रावत को अस्पताल की हर व्यवस्था चौकस रखने के निर्देश दिए। विधायक ने रोगियों के साथ अच्छा व्यवहार करने की बात पर जोर देने को कहा। अस्पताल को अपनी निधि से एक एंबुलेंस उपलब्ध कराने की बात कही। पीपीपी मोड से संचालन के दौरान अस्पताल में हुई अनियमितताओं की शासन स्तर से जांच कराने की बात कही। इस दौरान अभिभावकों ने पीपीपी मोड के तहत अपनी सेवा दे चुके कर्मियों को अस्पतालों में समायोजित करने, फरवरी से 13 मई तक का वेतन दिलाने की मांग की। वहां ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, भाजपा मंडल अध्यक्ष शेर सिंह बिष्ट, हरीश बिष्ट, सोनू देव, व्यापार मंडल भराड़ी के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed