{"_id":"5ace4de54f1c1b603e8b4b8a","slug":"101523469797-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली मई से हड़ताल पर चले जाएंगे पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली मई से हड़ताल पर चले जाएंगे पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मी
Updated Wed, 11 Apr 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारी संगठन की बैठक में सातवें वेतनमान के एरियर का शीघ्र भुगतान करने सहित 11 सूत्री मांगें प्रमुखता से उठाई गई। कर्मचारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो एक मई से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा।
शाखा अध्यक्ष कुशल सिंह रावत की अध्यक्षता और सचिव शेखर चंद्र के संचालन में आयोजित बैठक में कर्मचारियों ने 2005 के बाद के नियमित कार्मिकों के जीपीएफ का भुगतान करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन और अवशेषों का भुगतान, हर महीने समय से वेतन देने, पंप घरों में प्रकाश व्यवस्था, ड्यूटी कक्षों की मरम्मत, कंप्यूटर ऑपरेटरों को स्वीकृत ढांचे के अनुरूप वेतन देने और सभी ठेकेदारी प्रथा में कार्यरत कर्मचारियों को न्यूनतम 18 हजार रुपये का वेतन देने की मांग की गई।
कर्मचारियों ने कहा कि यदि इन मांगों पर शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की जाती है तो एक मई से जल संस्थान के ईई कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में घनश्याम उपाध्याय, देवेंद्र धपोला, किशन सिंह, नारायण सिंह, राजेंद्र सिंह, ख्यालीदत्त, धनगिरी गोस्वामी, नसीम मोहम्मद, चंचल सिंह, शेखरानंद जोशी, भुवन चंद्र ,गिरीश चंद्र आदि थे।