फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   10 year rigorous imprisonment for assaulting husband and wife

हमलावर पति-पत्नी को 10 साल के सश्रम कारावास की सजा

Wed, 21 Feb 2018 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Wed, 21 Feb 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
10 year rigorous imprisonment for assaulting husband and wife
court

अपर सत्र न्यायाधीश शमशेर अली ने एक दुकानदार को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के एक मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी पति-पत्नी को 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कपकोट थाने में आइपीसी की धारा 323, 326, 307 और 427 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


 27 अक्तूबर 2016 की रात को कपकोट के बघर गांव निवासी कुंदन सिंह अपनी दुकान में सोया था। इतने में गांव के ही महिपाल सिंह और उसकी पत्नी दीपा देवी ने उसे सामान खरीदने की बात कहकर जगाया। जब कुंदन सिंह दुकान खोलकर बाहर आया तो दोनों ने लात-घूंसे और धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके शोर मचाने पर हमलावर दुकान में तोड़फोड़ करके मौके से भाग गए। इस मामले में हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में रहने वाली कुंदन सिंह की बहन खिमुली देवी ने कपकोट थाने में हमले के आरोपी महिपाल सिंह और उसकी पत्नी दीपा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आइपीसी की धारा 323, 326, 307, 427 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की गई। इसके बाद आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। अभियोजन की ओर से न्यायालय में आठ गवाह पेश किए गए।

अपर सत्र न्यायाधीश शमशेर अली ने गवाहों के बयान और पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर दोनों अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।


इस मामले में जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी आबिद हसन एवं सहायक शासकीय अधिवक्ता सीएस पपोला ने पैरवी की। उल्लेखनीय है कि आरोपी दीपा को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका पति पहले से जेल में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed