फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   10 nominations for election to the two posts of principal

प्रधान के दो पदों पर उपचुनाव के लिए 10 नामांकन

Tue, 06 Oct 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Tue, 06 Oct 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन

बागेश्वर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मलसूना और कपकोट ब्लॉक के नौकोड़ी के ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव के लिए कुल दस प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया है।

विज्ञापन


नामांकन के आखिरी दिन मंगलवार को ग्राम पंचायत मजियाखेत के वार्ड पंच के लिए इस बार भी किसी ने नामांकन नहीं किया।

नौकोड़ी, गडेरा ग्राम पंचायत के वार्ड पंच के लिए एक-एक प्रत्याशी के नामांकन करने पर उनकानिर्विरोध चुना जाना तय है।

बागेश्वर ब्लॉक के एडीओ सहायक निर्वाचन अधिकारी भगवत रौतेेला ने बताया कि ग्राम पंचायत मलसूना के प्रधान पद के उप चुनाव के लिए कुल तीन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया है।
विज्ञापन


 इनमें कमला देवी, विमला देवी, धनुली देवी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मजियाखेत ग्राम पंचायत के वार्ड पंच पद के लिए किसी ने भी नामांकन नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर कपकोट ब्लॉक एडीओ और सहायक निर्वाचन अधिकारी भगवत सिंह रावत ने बताया कि नौकोड़ी ग्राम पंचायत के प्रधान पद के उप चुनाव के लिए कुल सात प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया है।

इनमें गोविंद सिंह, नंदन सिंह, परमा देवी, किशन सिंह, मानवती देवी, रमेश सिंह, हरीश सिंह शामिल हैं। उन्होंनेेेे बताया कि नौकोड़ी ग्राम पंचायत में खाली वार्ड पंच के लिए खिमुली देेवी जबकि गडेरा के लिए श्याम सिंह ने अपना नामांकन कराया है। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच सात अक्तूबर जबकि नाम वापसी आठ अक्तूबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed