{"_id":"60ba68858ebc3e9a955d6fe9","slug":"10-75-crore-budget-passed-in-municipality-board-meeting-bageshwar-news-hld4266208134","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका बोर्ड बैठक में 10.75 करोड़ का बजट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका बोर्ड बैठक में 10.75 करोड़ का बजट पास
विज्ञापन
बागेश्वर में पालिका बोर्ड में मौजूद अध्यक्ष और सभासद। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर नगरपालिका की बोर्ड बैठक में 10 करोड़ 75 लाख 50 हजार रुपये का बजट पास किया गया। बोर्ड बैठक में कोरोना, डेंगू से निपटने के साथ ही तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई।
पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल की अध्यक्षता और ईओ राजदेव जायसी के संचालन में हुई बैठक में सभासदों ने अपने वार्डों में कोविड की रोकथाम के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी दी। डेंगू की रोकथाम के लिए फॉगिंग में तेजी लाने का प्रस्ताव पारित किया। तय हुआ कि अब दोनों फॉगिंग मशीनों से नगर क्षेत्र में फॉगिंग का कार्य किया जाएगा। नगर के दूरस्थ इलाकों में ब्लीचिंग का छिड़काव किया जाएगा। फॉगिंग की जाएगी।
पालिकाध्यक्ष खेतवाल ने सभासदों से उनके वार्डों में किए जाने वाले कार्यों के संबंध में जानकारी मांगी। सदस्यों ने वार्डों की समस्याओं को सदन में रखा। अध्यक्ष ने कहा कि सभी वार्डों में सभासदों की मांग के अनुसार विकास कार्य किए जाएंगे। बैठक में सभासद बबीता पांडे, नीमा दफौटी, नीमा देवी, धीरेंद्र परिहार, मुन्नी मेहता, प्रेम सिंह हरड़िया, कैलाश राम, ऊषा देवी, नितेश कुमार वर्मा, नवीन चंद्र आर्या आदि मौजूद थे।