{"_id":"59493cfb889d54b6201b0274e31afc3f","slug":"bad-weather-continues-in-kedarghati","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारघाटी में आज भी मौसम खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारघाटी में आज भी मौसम खराब
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 12 Oct 2013 12:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारघाटी में शनिवार सुबह से ही मौसम खराब है। इसके साथ ही बारिश की संभावना भी जताई जा रही है।
विज्ञापन
साफ होने के बाद रवाना होंगे यात्री
मौसम खराब होने के कारण शनिवार की सुबह भी यात्रियों के दल को आगे नहीं जाने दिया गया। प्रशासन का कहना है कि मौसम के साफ होने के बाद ही यात्रियों के दल केदारनाथ के लिए रवाना होगा।
इससे पहले शुक्रवार को रुद्रप्रयाग जिले में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे।
वहीं केदारनाथ में मौसम खराब होने के कारण रह रहे विभागीय कर्मियों व स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही थी। इसके साथ ही केदारनाथ धाम में शुक्रवार सुबह हल्की धूप खिलने के बाद पूर्वाह्न 11 बजे मौसम खराब हो गया।
विज्ञापन
ठंडक बढ़ी
शुक्रवार अपराह्न एक बजे से बारिश के साथ ही ऊपरी चोटियों पर हुई बर्फबारी से धाम में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है।
गुरुवार रात्रि को भी केदारनाथ धाम में मौसम खराब था। रात दस बजे तेज तूफान के कारण एक टेंट और एक प्री फ्रेबिकेट हट की कैप उड़ गई थी।
वापस लौटे तीर्थ यात्री
धाम में खराब मौसम को देखते हुए पहली बार दर्शन को पहुंचे 34 तीर्थ यात्री व 12 स्थानीय लोग बाबा केदारनाथ के दर्शन किए बगैर ही धाम से वापस लौट गए।
मौसम बदलाव का असर निचले इलाकों में भी दिखाई देने लगा है। जिले में सुबह से ही बादल छाए रहे, दिन में हल्की बारिश हुई जिससे ठंड बढ़ने लगी है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...