फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bad Preparation for 'Kanvd trip'

उत्तराखंडः भोले के भरोसे ‘कांवड़ यात्रा’

Tue, 09 Jul 2013 05:01 PM IST
हरिद्वार/ठाकुर नेगी
हरिद्वार/ठाकुर नेगी Updated Tue, 09 Jul 2013 05:01 PM IST
विज्ञापन
Bad Preparation for 'Kanvd trip'

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर प्रशासन की तैयारियां मंद गति से चल रही हैं। प्रशासन ने तमाम विभागों की जिम्मेदारियां तय तो की हैं, लेकिन उनके कामों की निगरानी नहीं की जा रही है। आलम यह है कि विभाग अपनी ही चाल में मस्त हैं।

विज्ञापन


भोले भरोसे सरकार
कांवड़ यात्रा की तैयारियों की लेकर प्रशासन की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जिलाधिकारी निधि पांडेय ने 27 जून को बैठक कर चार जुलाई तक सभी विभागों को व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


इसके बाद पांच जुलाई को स्थलीय निरीक्षण की बात कही थी। लेकिन वह खुद अपने कथन पर खरी नहीं उतरी। कार्यों की समीक्षा के नाम पर चार जून को बैठक की खानापूर्ति की। अब 15 जुलाई तक काम दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय पर काम पूरा करने के लिए कुछ विभाग तो पसीना बहा रहे हैं, लेकिन कुछ हिलाहवाली बरत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागों की जिम्मेदारी और काम की स्थिति
लोक निर्माण विभागः
पांच जुलाई से पूर्व हिल बाईपास लाडपुर पुल, अन्नयेकी का वैकल्पिक मार्ग, शिवमूर्ती चौक पर के कार्य पूर्ण करना।

स्थिति- बाईपास अभी चालू नहीं हो पाया है, अन्नयेकी के वैकल्पिक मार्ग में रोड़ी डाल दी गई है, लेकिन डामरीकरण होना बाकि है। शिवमूर्ति चौक पर कार्य भी पूरा नहीं हो पाया है। कांवड़ पटरी पर पैंचवर्क का काम भी ढीला चल रहा है।

सिंचाई विभागः
कांवड़ मेला में उपयोग होने वाले पंतदीप पार्किंग, बैरागी कैंप पार्किंग, अलकनंदा और नीलधारा की पार्किंग की निलामी। बैरागी कैंप से सिल्ट हटाना।

स्थिति- पार्किंग स्थलों के लिए निलामी हो चुकी है, बैरागी कैंप आदि जगहों से सिल्ट हटाने का काम भी पूरा नहीं हुआ है।

नगर निगमः
अपनी सीमा के भीतर मेला क्षेत्र और कांवड़ पटरी से कूड़ा-कचरा हटाने, झाड़ियां साफ करने का काम।

स्थिति- कांवड़ पटरी पर कूड़ा-कचरा हटाने और झाड़ियों को हटाने का कार्य लंबित है। जटवाड़ा पुल पर डाले जा रहे कूड़े की सफाई होनी बाकि है।

जल संस्थानः
कांवड़ मेला क्षेत्र और यात्रा मार्ग पर टैंकर और पेयजल की व्यवस्था का प्रबंध।

स्थिति- जगह-जगह लीकेज से बुरा हाल है। लीकेज के चलते शहर के कई स्थानों पर दूषित पानी आ रहा है। विभाग ने यात्रा शुरू होने पर टैंकर की व्यवस्था करने का दावा किया है।

जल निगमः
कांवड़ यात्रा मार्ग पर 50 हैंडपंप में से जो हैंडपंप खराब हैं, उन्हें ठीक करना।

स्थिति- कांवड़ पटरी पर खराब हैंडपंपों की सुध नहीं ली जा रही। बहादराबाद और धनौरी क्षेत्र में हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं।

ऊर्जा निगमः
तीन जुलाई तक विद्युत खंबों का टेंडर कर लिया जाना। चार जनरेटर की व्यवस्था। नहर पटरी पर वॉटरप्रुफ सीएफएल की व्यवस्था।

स्थिति- ऊर्जा निगम के कांवड़ पटरी पर अस्थाई विद्युत खंबों को लगाने का काम शुरू किया है। तय समय पर जनरेटर और वॉटरप्रुफ सीएफएल लगाने का दावा किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभागः
कांवड़ मेला क्षेत्र और यात्रा मार्ग को सेक्टर में बांटना। नोडल अधिकारी नियुक्त करना। स्वास्थ्य शिविर एम्बुलेंस की तैनाती।

स्थिति- स्वास्थ्य विभाग ने यात्रा मार्ग को चार सेक्टर में बांट दिया है। नोडल अधिकारी नियुक्त हैं। एम्बुलेंस और चिकित्सकों का प्रबंध किया जा रहा है।

खाद्य सुरक्षा विभागः
कांवड़ से पहले और कांवड़ के दौरान खाद्य पदार्थों के सैंपल भरने के निर्देश दिए। दुकानों पर रेड लिस्ट चस्पा कराना।

स्थिति- कांवड़ के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभी सैंपलिंग अभियान शुरू नहीं किया है। विभागीय अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ बैठक तक नहीं की है।


हाइवे पर गड्ढे, पुलों की हालत खस्ता
हाईवे का भी हाल-बेहाल है। पानी लीकेज और गड्ढों में सड़क लापता हो गई है। गुरुकुल से लेकर हरिपुर तक शहर की सीमा में हाइवे जगह-जगह से जख्मी पड़ा हुआ है। पुलों की हालत खस्ता है। रोजाना गुजरने वाले वाहनों से गड्ढों का आकार तालाबों की सकल लेने लगा है। लेकिन कार्यदायी विभाग इसकी सुध लेने को तैयार नहीं।

भूपतवाला क्षेत्र के नगर निगम पार्षद अनिल मिश्रा ने बताया कि लीकेज के चलते हाइवे टूटा पड़ा है। हाइवे निर्माण में लगी कार्यदायी संस्था हाइवे की सुध लेने को तैयार नहीं। पुलों पर पिछले दिनों मिट्टी डाली गई जो बरसात में बह गई है। कांवड़ के मद्देनजर हाइवे की सुध नहीं ली जा रही है। जबकि भारी संख्या में वाहनों की आवाजाही हाइवे से होनी है।


कहां-कहां क्षतिग्रस्त है हाइवेः
सिंहद्वार, शंकरआश्रम चौक, दीन दयाल पार्किंग के सामने, शांतिकुंज के सामने, हरिपुर।

हाइवे के इन पुलों का बुरा हालः
आयरस सेतु, घोबी घाट पुल, वीआईपी घाट के समीप पुल, सर्वानंद घाट के समीप बना पुल।

'कांवड़ यात्रा के मद्देनजर हाइवे को दुरस्त करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस सम्बंध निर्माण एजेंसी को कहा गया है। एजेंसी ने रुड़की क्षेत्र से काम शुरू करने किया है। जल्द हरिद्वार में कार्य कराया जाएगा।'
प्रदीप गुसाई, मैनेजर टेक्निकल (एनएचएआई)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed