{"_id":"d4c13e02-addd-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"baba-ramdev-invites-narendra-modi-to-hardwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या गुल खिलाएगी बाबा रामदेव-मोदी की जोड़ी?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या गुल खिलाएगी बाबा रामदेव-मोदी की जोड़ी?
हरिद्वार/ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2013 08:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगगुरु बाबा रामदेव की पतंजलि योगपीठ ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए पलक पांवड़े बिछा दिए हैं। मोदी शुक्रवार को हरिद्वार पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
वे यहां बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ में आचार्यकुलम नामक शैक्षिक संस्थान का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा मोदी विश्व जड़ी-बूटी कोष का लोकार्पण भी करने वाले हैं।
विज्ञापन
बाबा रामदेव की ओर से मोदी के भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। पतंजलि में कई राज्यों की महिलाएं मंगल गीत गाएंगी और मोदी पर पुष्पवर्षा करेंगी। बाबा ने उस पूरे मार्ग पर नया कारपेट बिछवाया है, जहां-जहां से होकर मोदी को गुजरना है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि मोदी को सम्मान देते हुए कुछ और राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बुलाने का कार्यक्रम पिछले दो दिनों में स्थगित कर दिया गया है। शिवराज सिंह चौहान, रमन सिंह जैसे मुख्यमंत्रियों ने पतंजलि आने के लिए सहमति दे दी थी।
नरेंद्र मोदी सुबह 10.20 बजे जौलीग्रांट से हेलीकॉप्टर से फेज दो स्थित बाबा के हेलीपैड पर पहुंचेंगे। स्वागत के बाद आचार्य बालकृष्ण और बाबा रामदेव अपनी विशेष बैटरीकार से मोदी को पतंजलि की दोनों शाखाओं का भ्रमण कराएंगे।
यहां से मोदी आचार्यकुलम पहुंचेंगे और भव्य यज्ञ में भाग लेंगे। बाद में विशाल योग भवन में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। मोदी जनसभा के बाद 2.30 बजे पतंजलि से जौलीग्रांट जाएंगे और विमान से गुजरात लौटेंगे।
मोदी के आगमन पर कांग्रेस की ओर से सांकेतिक विरोध को देखते हुए पुलिस की ओर से भी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कांग्रेस के मुताबिक मोदी धर्मानिरपेक्षता को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। इसलिए हरिद्वार पहुंचने पर उनका विरोध किया जाएगा। आयोजन स्थल से काफी दूर भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन किया जाएगा। काले झंडे लहराए जाएंगे।
दिग्गज संतों का आगमन
बाबा के बु़लावे पर देश के कई दिग्गज संत पतंजलि पहुंच गए हैं। कुछ संत शुक्रवार सुबह पहुंचेंगे। इन संतों में मोरारी बापू, विश्वेश्तीर्थ, जगद्गुरु कृपालु महाराज, रमेश भाई ओझा, संत विजय कौशल, गुरु मां, बाबा कल्याण दास, योगी आदित्यनाथ, आचार्य बलदेव, गोविंद गिरि आदि प्रमुख हैं।
हरिद्वार से स्वामी सत्यमित्रानंद, अवधेशानंद, डॉ. प्रणव पंड्या, मुनि चिदानंद, रविंद्र पुरी आदि आयोजन में भाग लेंगे। देश के सभी राज्यों से बाबा के हजारों स्वाभिमान कार्यकर्ता भी पतंजलि पहुंच गए हैं। आचार्य बालकृष्ण के अनुसार शाम चार बजे तक करीब 40 हजार कार्यकर्ता अपनी आमद दर्ज करा चुके हैं।