{"_id":"a9722dc8-eefc-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"attention-weather-office-has-warned-of-heavy-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी
देहरादून/ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2013 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावधान! मौसम विभाग ने आज से अगले 48 घंटे यानी 20 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। विभाग की मानें तो इसके बाद वर्षा में बढ़ोत्तरी संभावित है। न केवल पहाड़, बल्कि मैदानी इलाकों में भी बादलों के जमकर बरसने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
कहीं-कहीं हल्की से मध्यम यानी पांच मिलीमीटर से 30 मिलीमीटर तक, जबकि कहीं-कहीं मध्यम से अधिक यानी 40 से 60 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना है।
उधर, दून में बुधवार को मौसम रंग बदलता रहा। धूप और बादल का मेल देखने को मिला। उमस और गर्मी से लोगों में बेचैनी बढ़ी रही। शाम के वक्त हालांकि कई इलाकों में बारिश हुई। शाम साढ़े पांच बजे तक 0.7 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 97, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 77 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान औसत बने रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 30, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। राजधानी में बृहस्पतिवार को भी बादल छाए रह सकते हैं। मध्यम से तेज बारिश की संभावना है।
विज्ञापन