फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   robbery in garghwal express

गढ़वाल एक्सप्रेस में महिला से लाखों की ज्वैलरी रखा बैग लूटा

Tue, 08 Mar 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला/अमरोहा Updated Tue, 08 Mar 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
robbery in garghwal express
गजरौला में तहरीर देती महिला - फोटो : amar ujala
प्लेटफार्म पर खड़ी गढ़वाल एक्सप्रेस (दिल्ली की ओर जा रही) में सवार महिला के लाखों रुपये की ज्वैलरी से भरे बैग को छीनकर एक लुटेरा भाग गया। इस दौरान महिला शोर मचाती रही, मगर जीआरपी देखती रह गई। इस बात को लेकर जीआरपी चौकी प्रभारी से महिला की तीखी नोकझोंक हुई। विवाद के चलते ट्रेन बीस मिनट देरी से रवाना हो पाई। जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


उत्तराखंड के जिला गढ़वाल के शहर कोटद्वार में पेट्रोल पंप के पास गली नंबर आठ में रहने वाली विभा ओबराय पत्नी हरीश ओबराय गढ़वाल एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहीं थीं। वह कोच संख्या सी-178 में सवार थीं। सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी थी, तभी एक बदमाश कोच के पास पहुंचा और विंडो में हाथ डालकर विभा ओबराय का बैग छीनकर भाग गया।
विज्ञापन


महिला चिल्लाती रही और अगली कोच के नजदीक खड़े जीआरपी के सिपाही मूकदर्शक बने रहे। उन्होंने चोर के पीछे दौड़ने की भी नहीं सूझी। इस पर खफा महिला कोच से नीचे उतर आई और हंगामा खड़ा कर दिया। इस बीच जीआरपी चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार भी मौके पर आ गए और महिला से बात करने की कोशिश की तो महिला ने उन्हें जमकर खरीखोटी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भा ने बताया कि उसके बैग में करीब ढाई लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने, साढ़े चार हजार रुपये, पैनकार्ड, पासपोर्ट आदि सामान था। जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस विवाद के कारण ट्रेन करीब बीस मिनट देरी से दिल्ली के लिए रवाना हो सकी। ट्रेन लेट होने पर महिला की टीटी से भी नोकझोंक हुई। इस घटना से स्टेशन पर अफरा तफरी सी मची रही। लेकिन बदमाश नहीं पकड़ा जा सका।

गढ़वाल एक्सप्रेस में सवार दो यात्रियों के पैर टूटे
गजरौला (ब्यूरो)। उत्तराखंड के जिला गढ़वाल के करतारपुर निवासी निपेंद्र पुत्र जयपाल व रिकू पुत्र भगत सिंह दोनों आपस में दोस्त हैं। सोमवार को वह गढ़वाल एक्सप्रेस में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। कोच में भीड़ अधिक होने के कारण दोनों कोच के गेट पर बैठ गए थे। करीब साढ़े सात बजे ट्रेन जब प्लेटफार्म पर पहुंची, तो दोनों की टांगे प्लेटफार्म और कोच की सीढ़ी के बीच में फंसकर टूट गईं। जीआरपी के सिपाही दोनों युवकों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया।

सिपाही घायलों को उठाने में लगे थे, तभी बदमाश ने हाथ मारा
गजरौला (ब्यूरो)। जिन युवकों के साथ हादसा हुआ वह विभा ओबराय की कोच से अगले कोच में सवार थे। युवकों को देखने के लिए तमाम यात्री मौके पर जमा थे। जीआरपी के सिपाही का ध्यान भी घायलों का तरफ था।

विभा भी सीने से बैग दबाकर खिड़की से दोनों घायलों को देखने का प्रयास कर रहीं थीं तभी बदमाश विभा के नजदीक पहुंचा और खिड़की में हाथ डालकर बैग छीन कर भाग निकला। विभा चिल्लाईं भी, लेकिन अचानक चिल्लाने की तरफ ध्यान देने वाला कोई नहीं था। जब तक जीआरपी का ध्यान गया भी, बदमाश फरार हो चुका था।


बदमाश कोटद्वार की महिला का बैग छीनकर फरार हो गया है। जिसमें करीब तीन लाख रुपये के गहने, नगदी और कुछ जरूरी कागजात थे। जिस वक्त यह घटना हुई उस दौरान सिपाही घायलों को उठा रहे थे। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।-रविंद्र कुमार जीआरपी चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed