{"_id":"570b9a9f4f1c1ba5364a6abb","slug":"amit-shah-will-come-soon-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट बटोरने के लिए अब भाजपा को याद आ रहे 'अंबेडकर'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट बटोरने के लिए अब भाजपा को याद आ रहे 'अंबेडकर'
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्धार
Updated Mon, 11 Apr 2016 06:08 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी और अमित शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज ने कहा कि भाजपा नेता संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व और आदर्शों का लाभ वोट बटोरने के लिए करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
वास्तव में भाजपा का न तो डा. अंबेडकर के आदर्शों से कोई लेना देना है और न ही वे समाज के उन वर्गों के उत्थान के प्रति गंभीर हैं जिनके लिए डा. अंबेडकर ने जीवन पर्यंत संघर्ष कर सम्मान दिलाया।
विज्ञापन
संविधान की धज्जियां उड़ा रही है भाजपा
एक बयान में अंशुल श्रीकुंज ने कहा कि भाजपा उसी संविधान की धज्जियां उड़ा रही है जिसके निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर हैं। उत्तराखंड की संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार को तानाशाही तरीके से बर्खास्त कर भाजपा की केंद्र सरकार ने साबित कर दिया कि उसका लोकतंत्र ओर देश के संविधान में विश्वास नहीं है।
विज्ञापन
अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह डा. अंबेडकर की जयंती पर उस समय हरिद्वार आ रहे हैं जब यहां अर्द्धकुंभ चल रहा है। पूर्व में भी वीवीआईपी के भीड़ वाले स्नान पर्वों पर हरिद्वार आने से कई हादसे हो चुके हैं।
तत्कालीन हरीश रावत सरकार ने सभी वीवीआईपी को पत्र लिखकर स्नान पर्वों पर हरिद्वार नहीं आने का आग्रह किया था। अमित शाह जैसे नेता को 14 अप्रैल को हरिद्वार का दौरा निरस्त करना चाहिए था।