फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   amar ujala reached kedarghati

अमर उजाला ने पहुंचाई पिंडर और केदारघाटी में मदद

Thu, 27 Jun 2013 01:02 PM IST
नारायणबगड़/रुद्रप्रयाग
नारायणबगड़/रुद्रप्रयाग Updated Thu, 27 Jun 2013 01:02 PM IST
विज्ञापन
amar ujala reached kedarghati

जलप्रलय से सर्वाधिक पीड़ित पिंडर और केदारघाटी में अमर उजाला फाउंडेशन की टीम ने पहुंच कर राहत सामग्री बांटी। नारायणबगड़ के लोगों के लिए राहत सामग्री लेकर अमर उजाला फाउंडेशन की टीम बुधवार को यहां पहुंची।

विज्ञापन


टीम के सदस्यों ने करीब दो सौ प्रभावितों को राहत सामग्री बांटी। यहां 45 घर और तकरीबन सौ दुकानें पूरी तरह से तबाह हो गई हैं। गनीमत यह रही कि यहां कोई जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन


उत्तराखंड आपदा के अपडेट के लिए क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन की टीम दुर्गम रास्तों से होते हुए दोपहर करीब एक बजे नारायणबगड़ पहुंची। यहां पर हुई तबाही को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। यहां का पुराना बाजार पुरी तरह से तबाह हो गया है। अब तक तो लोग स्कूलों में शरण ले रहे हैं, लेकिन स्कूल खुलने के बाद वे कहां जाएंगे, उन्हें पता नहीं है।

केदारघाटी में बांटी राहत सामग्री

अमर उजाला फाउंडेशन ने रुद्रप्रयाग जिले के केदार घाटी के पूरी तरह से तबाह गांव चंद्रापुरी में प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित की। अमर उजाला फाउंडेशन इस गांव में सबसे पहले पहुंची।


उल्लेखनीय है कि यहां पहुंचने के लिए कोई सड़क मार्ग नहीं है। यहां पहुंचने के लिए बांडवाड़ा से पहाड़ ही एक मात्र रास्ता है। फाउंडेशन की टीम 8 किलोमीटर पहाड़ी का रास्ता तय करके चंद्रापुरी पहुंची। यहां करीब 67 घर थे जिनमें से 63 घर पूरी तरह से मंदाकिनी में समा गए हैं।

इसी तरह से दुकान, खेल का मैदान, स्कूल, मंदिर, पटवारी चौकी, पशु चिकित्सालय, जी.एम.वी.एन का गेस्ट हाउस और झूलापुल को मंदाकिनी की लहरें लील गई हैं। यहां से लोगों के साथ ले जाकर फाउंडेशन की टीम ने बांसवाड़ा में उन्हें राहत सामग्री दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed