{"_id":"631cc61fe2dc5c7c231433ba","slug":"youth-demands-cbi-enquiry-ranikhet-news-hld475284024","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को को लेकर द्वाराहाट में युवा सड़कों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को को लेकर द्वाराहाट में युवा सड़कों पर
विज्ञापन
द्वाराहाट में जनाक्रोश रैली निकालते युवा। संवाद
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। प्रदेश में रोजगार के नाम पर हो रहे घोटालों को लेकर युवाओं में खासा आक्रोश है। मामले की सीबीआई जांच की मांग पर द्वाराहाट से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जनाक्रोश रैली शनिवार को शुरू हुई। हालांकि, इस रैली को गैर राजनीतिक मंच दिया गया था। वक्ताओं ने राज्य बनने के बाद से हुए सभी घोटालों की जांच करने की मांग उठाई। कहा कि काबिल युवाओं के हित प्रभावित हो रहे हैं और प्रदेश सरकार सीबीआई जांच से बचती नजर आ रही है।
शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवाओं को साथ लेकर जनाक्रोश रैली निकाली। रानीखेत रोड घटगाड़ से द्वाराहाट मुख्य चौराहे तक नगाड़े, निशानों और गाजे बाजे के साथ रैली भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य चौराहे पर पहुंची। यहां पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि आए दिन विभिन्न संस्थाओं में घोटाले और भ्रष्टाचार के मामले प्रकाश में आ रहे हैं।
युवाओं के रोजगार को अपने चहेतों, रिश्तेदारों को दिया जा रहा है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, विधानसभा भर्ती घोटाला, दरोगा भर्ती घोटालों की सीबीआई से जांच की मांग की गई। युवाओं ने कहा कि उत्तराखंड के बेरोजगारों के भविष्य की रक्षा और भर्ती घोटालों की जांच के साथ आरोपियों को सजा की मांग को लेकर द्वाराहाट विधानसभा के युवा और पंचायत प्रतिनिधि सरकार के खिलाफ भविष्य में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
रैली संरक्षक ब्लॉक प्रमुख दीपक किरौला के नेतृत्व में निकाली गई। रैली में कार्यक्रम अध्यक्ष प्रकाश अधिकारी, संयोजक नारायण रावत, सह संयोजक दीपक बिष्ट, रैली प्रमुख शंकर सिंह कैड़ा, रैली संचालक शैलेंद्र सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह रावत, मनोज रावत, विनोद जोशी, निर्मल मठपाल, जगत सिंह, राजेंद्र रौतेला आदि थे।