फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Youth activity orgnised in district.

Almora News: युवा नाईन और बीएस नाईन ने जीते क्रिकेट मैच

Mon, 13 Jan 2025 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 13 Jan 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Youth activity orgnised in district.
अल्मोड़ा। जय मां तुंगेश्वरी स्यालीधार की ओर से जगन्नाथ सिंह लटवाल क्रिकेट प्रतियोगिता में युवा नाईन, बीएस नाईन ने अपने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पहला मुकाबला युवा नाईन और स्याली नाईन के बीच खेला गया। युवा नाईन ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 10 ओवर में 112 रन बनाए। जवाब में स्याली नाईन की पूरी टीम 108 रन ही बना पाई। युवा नाईन ने चार रन से मैच जीत लिया। दूसरा मैच बीएस नाईन और ओल्ड-गोल्ड के बीच खेला गया। ओल्ड-गोल्ड ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 10 ओवर में 120 रन बनाए। जवाब में बीएस नाईन ने तीन विकेट से मैच जीत लिया। तीसरा मैच युवा नाईन और जाखन देवी के बीच खेला गया।
विज्ञापन

युवा नाईन ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 10 ओवर में 135 रन बनाए। जवाब में जाखन देवी की पूरी टीम 80 रन ही बना पाई। युवा नाईन ने 55 रन से मैच जीत लिया। सुंदर लटवाल ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाया। वहां मुख्य अतिथि डॉ. नीलेश, अर्जुन लटवाल, मुकेश लटवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed