फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   youth activity in district.

Almora News: शिक्षकों ने प्रस्तुत किए भाषा-गणित से जुड़े रोचक कार्यकारी मॉडल

Thu, 27 Feb 2025 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 27 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
youth activity in district.
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। अधिगम शिक्षण सामग्री निर्माण से संबंधित ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला बीआरसी द्वाराहाट में आयोजित की गई। शुभारंभ कर डायट अल्मोड़ा से आए पर्यवेक्षक हरिबंश सिंह बिष्ट ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से शिक्षकों के नवाचारों को एक प्लेटफार्म मिलता है। इससे शिक्षण को रोचक बनाने तथा त्वरित अधिगम में सहायता मिलती है।
विज्ञापन


कार्यशाला में नवाचारी शिक्षकों ने पहली से तीसरी कक्षा तक के बच्चों के लिए निपुण भारत अभियान के पाठ्यक्रमानुसार भाषा और गणित विषय से संबंधित शिक्षण अधिगम सामग्रियां और कार्यकारी मॉडल बनाए। कार्यक्रम समन्वयक दीपक पांडेय और अंजू साह ने बताया कि दोनों विषयों के 3-3 कार्यकारी मॉडलों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया है। डायट प्रवक्ता हरिवंश बिष्ट, मनमोहन अधिकारी और लच्छी महर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यशाला में विकासखंड से प्रत्येक संकुल से 2-2 नवाचारी शिक्षकों ने भाग किया। इस दौरान मीनाक्षी डोभाल, मनोज अधिकारी, डॉली लोहनी, निधि गोस्वामी, आशा आर्य, प्रकाश चंद्र, ममता गोस्वामी, संजय जोशी, प्रीति अधिकारी, पूजा गोस्वामी, संजय प्रकाश, प्रिय कथैत, शालिनी, सुरेंद्र सिंह, रेनू दरमोली, प्रतिभा फर्त्याल, नविता वर्मा और पूजा साह गंगोला ने अपने-अपने संकुलों का शानदार प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed