{"_id":"688a668e1fe94fda66021e87","slug":"young-man-dies-as-car-falls-into-ditch-driver-injured-almora-news-c-232-1-shld1002-131605-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: कार खाई में गिरने से युवक की मौत, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: कार खाई में गिरने से युवक की मौत, चालक घायल
Thu, 31 Jul 2025 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
मोहित कुमार। फाइल फोटो
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। दिल्ली से तिमली (देघाट) आ रही एक कार रामनगर-भतरौंजखान मार्ग पर पनुवाद्योखन के पास अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर चालक को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के मुताबिक बुधवार को कार दिल्ली से तिमली की ओर जा रही थी। तड़के 5:15 बजे पनुवाद्योखन के पास गोदी में चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार खाई में जा गिरी। हादसे में मोहित कुमार (19) पुत्र चंदन राम निवासी ग्राम तिमली पिपोरा स्याल्दे की मौके पर ही मौत हो गई। चालक सुरेश कुमार (45) पुत्र बहादुर राम निवासी स्याल्दे गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना पर पहुंची भतरौंजखान पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर चालक सुरेश कुमार को 108 एंबुलेंस से रामनगर अस्पताल भिजवाया। चालक का परिवार दिल्ली में रहता है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी। युवक की मौत की सूचना पर स्याल्दे बाजार बंद रहा।
विज्ञापन
मोहित की सांस रुकते ही टूटी जुड़वा भाइयों की जोड़ी
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। पनुवाद्योखन के पास गोदी में हुए सड़क हादसे में जुड़वा भाइयों की जोड़ी टूट गई। बड़े भाई की मौत से छोटा भी सुधबुध खो बैठा है। बोला भाई हमने साथ जन्म लिया और अब यूं ही छोड़ कर चले गए।
तिमली स्याल्दे निवासी चंदन राम के दो जुड़वा पुत्र मोहित कुमार और रोहित कुमार में काफी प्रेम था। दोनों को स्थानीय लोग प्यार से जुड़वा भाइयों की जोड़ी के नाम से पुकारते थे जहां भी जाते थे साथ जाते थे। सड़क हादसे में मोहित कुमार की मौत होने से छोटा भाई रोहित कुमार टूट गया है और उसके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। रोहित बोल रहा था भाई हमने साथ-साथ जन्म लिया और आधे जीवन में ही साथ छोड़ कर चले गए। आपके बगैर अब कैसे रहूंगा।
बेटे के सिर पर सेहरा बांधने के अरमान धरे रह गए
स्याल्दे बाजार में दर्जी की दुकान चलाने वाले चंदन राम और उनकी पत्नी माधुरी देवी ने बेटे के सिर पर सेहरा बांधने के सपने देखे थे। उसके लिए लड़की की भी तलाश कर रहे थे लेकिन ये अरमान धरे के धरे रह गए। मोहित की नौकरी लगने के बाद घर की माली हालत ठीक होने लगी तो वृद्ध पिता को लगा कि अब सब कुछ ठीक होने वाला है। माता-पिता बेटे के लिए लड़की की तलाश कर रहे थे। हादसे में उनके अरमान धरे के धरे रह गए।
ईजा, बौज्यू से मिलने की ख्वाहिश नहीं हो सकी पूरी
मृतक मोहित कुमार काफी लंबे समय से घर नहीं आया था। वह गांव में बुजुर्ग माता (ईजा) और पिता (बौज्यू) से मिलने आ रहा था। माता-पिता भी बेटे के घर आने का इंतजार कर रहे थे लेकिन एक सूचना ने उनके पैरों तले जमीन खिसका दी। बेटे की मौत की खबर से घर में मातम पसर गया।