{"_id":"5ddfbbb28ebc3e54c548feb6","slug":"yograj-and-yuvraj-won-the-race-almora-news-hld3657477162","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमझिम बारिश में संपन्न हुआ खेल महाकुंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमझिम बारिश में संपन्न हुआ खेल महाकुंभ
विज्ञापन
चौखुटिया के कलरों में अतिथियों के साथ खेल महाकुंभ में अव्वल रहे बच्चे।
- फोटो : ALMORA
चौखुटिया। (अल्मोड़ा)। खेल महाकुंभ के दूसरे दिन रिमझिम बारिश के बीच हुई खेल प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे बच्चे झूमते नजर आए। साठ मीटर और दो सौ मीटर दौड़ में क्रमश: गनाई के योगराज प्रथम, गणेश मेहरा द्वितीय, चांदीखेत के युवराज नेगी प्रथम और सुमित रावत द्वितीय रहे। गनाई न्याय पंचायत स्तर पर दो सौ मीटर में नीरज गिरि प्रथम और ललित थापा द्वितीय रहे। बालिकाओं की साठ मीटर दौड़ में नेहा थापा प्रथम और सलोनी द्वितीय रही।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख किरन बिष्ट ने पुरस्कार बांटे। प्रभारी प्रधानाचार्या पुष्पलता आर्या ने अव्वल रहे प्रतिभागियों को बधाई दी। संचालन ज्योति जोशी ने किया। इस मौके पर भानु प्रताप, नीलम पुरी बिष्ट, हेमलता रौतेला, मनोज वर्मा, श्यम सिंह रावत, प्रदीप चौधरी आदि मौजूद थे।
उधर न्याय पंचायत वेतनधार के जीआईसी कलरों में हुई खो-खो बालक वर्ग में प्रथम क्वैराली और द्वितीय कलरों की टीम रही। संयोजक प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने सभी का आभार जताया। संचालन प्रीति सैनी ने किया। इस मौके पर जिपंस विरेंद्र कुमार सहित सभी स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, शिक्षक और गणमान्य मौजूद थे।