फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Yoga prasiksitom of the lockout, sought appointment

योग प्रशिक्षितों ने की तालाबंदी, मांगी नियुक्ति

Thu, 26 Feb 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Thu, 26 Feb 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Yoga prasiksitom of the lockout, sought appointment

नियुक्ति न मिलने से योग प्रशिक्षितों का रोष बढ़ता जा रहा है। गुस्साए प्रशिक्षितों ने बृहस्पतिवार को जोरदार नारेबाजी के साथ डिग्री कालेज समेत शिक्षा विभाग के कार्यालयों में तालाबंदी की। प्रशिक्षितों ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन


योग प्रशिक्षित बृहस्पतिवार सुबह डिग्री कालेज में पहुंचे। वहां जोरदार नारेबाजी करते हुए उन्होंने कालेज, बीएड संकाय में तालाबंदी की। इसके बाद नारेबाजी करते हुए उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी, डायट, राइंका, उर्दू मीडियम स्कूल, प्राइमरी स्कूल भुरचुनौनिया को बंद कराया। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि  सत्ताधारी दल ने विधानसभा चुनाव के दौरान प्रशिक्षितों को नियुक्ति देने का आश्वासन दिया था। अब वह सत्ता के नशे में जनहित को भूल चुकी है। पिछली बार जिले के भ्रमण पर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री हरीश रावत से बात करके समस्या सुलझाने का आश्वासन दिया था, जो अधूरा रहा। नियुक्ति न मिलने के कारण उनकी चिंता बढ़ती जा रही है जबकि कई प्रशिक्षितों की आयु सीमा पूरी होने को है। शीघ्र मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


अन्यथा क्षेत्र भ्रमण पर आने वाले जनप्रतिनिधियों, मंत्रियों का घेराव होगा। प्रदर्शनकारियों में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन नगरकोटी, जिलाध्यक्ष कुलदीप मेहता, सचिव विशाल नेगी, मोहित साह, गीता जोशी, चंद्रकला, मोहित साह, हेम पंत, छत्रपति पंत, सदानंद बेरी, विजय, हरीश मेहरा, नीरज पांडे, दीपक टंगड़िया, पंकज मनराल, दीपक टाकुली, आरती, ज्योति, निशा, निर्मला, प्रीति, सरिता, रेखा गोस्वामी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed