{"_id":"6a8de9f59a5d9a1b2c008ba8","slug":"kumaon-tigers-and-field-seven-win-in-night-cricket-tournament-almora-news-c-232-1-alm1015-147779-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में कुमाऊं टाइगर्स और फील्ड सेवन की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में कुमाऊं टाइगर्स और फील्ड सेवन की जीत
Wed, 26 Aug 2026 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एडम्स इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। विगत सोमवार की रात खेले गए दो मुकाबलों में कुमाऊं टाइगर्स और फील्ड सेवन की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच जीत लिए। देर रात तक चले मुकाबलों का खिलाड़ियों के साथ दर्शकों ने भी जमकर आनंद लिया।
एडम्स क्रिकेट क्लब की ओर आयोजित इस टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में कुमाऊं टाइगर्स का सामना कातिल सेवन से हुआ। कुमाऊं टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 79 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कातिल सेवन की टीम 10 ओवर में पांच विकेट खोकर महज 36 रन ही बना सकी। दूसरे मैच में सहयोग सेवन और फील्ड सेवन की टीमें आमने-सामने रहीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए सहयोग सेवन की टीम 5.2 ओवर में छह विकेट खोकर केवल 15 रन ही बना सकी। आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए फील्ड सेवन ने 3.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 21 रन बनाकर पांच विकेट से जीत हासिल की। इस दौरान पारस कांडपाल, त्रिलोक रौतेला, भूपेंद्र बिष्ट, खजान पांडे, धीरज बिष्ट, दिव्यांशु बिष्ट, नीरज सांगा और प्रकाश बिष्ट समेत कई लोग मौजूद रहे।