फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Yoga has been organized in camps organized at different places.

विभिन्न स्थानों पर लगे शिविरों में योगाभ्यास कराया

Sat, 27 May 2017 11:09 PM IST
अल्मोड़ा़,अमर उजाला
अल्मोड़ा़,अमर उजाला Updated Sat, 27 May 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
 Yoga has been organized in camps organized at different places.
योगाभ्यास करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

 ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल पेटशाल में आयोजित योग शिविर में एसएसजे परिसर के योग विभाग के छात्र पवन जोशी और जानकी रौतेला ने प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया। प्राथमिक स्कूल आर्य कन्या में दया बिष्ट ने योगाभ्यास कराया।

विज्ञापन


संस्कार वैली स्कूल खगमराकोट में चल रहे योग शिविर में प्रशिक्षक पूजा सत्यपाल और संदीप नयाल ने योग के महत्व की जानकारी दी। एसएसजे परिसर के योग विभाग की ओर से स्थानीय एचएनबी स्पोर्ट्स स्टेडियम में योग शिविर शुरू हो गया है। महादेवी वर्मा सृजन पीठ के निदेशक प्रो. देव सिंह पोखरिया, बैडमिंटन कोच डीके सेन योग विभागाध्यक्ष नवीन भट्ट ने शिविर का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


एडम्स गर्ल्स इंटर कालेज में आयोजित शिविर में एसएसजे परिसर के योग विभाग की मंजू बिष्ट, मुकेश तिवारी, गीतांजलि भट्ट ने योगाभ्यास कराया। केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद की ओर से रामलीला मैदान धारानौला में आयोजित शिविर में प्रशिक्षक नेहा पांडे, दीया रावत, धीरज साह, पूजा सांगा, कमल जोशी, कृष्णा तिवारी, पंकज भगत ने ताड़ासन, सूर्य नमस्कार, नौकासन, कपालभाती, अनुलोम विलोम का योगाभ्यास कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed