फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Yagya performed in 300 houses for destruction of corona virus

कोरोना वायरस के विनाश के लिए 300 घरों में हुआ यज्ञ अनुष्ठान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
Yagya performed in 300 houses for destruction of corona virus
अल्मोड़ा में घर में यज्ञ करते एक परिवार के सदस्य। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कोरोना वायरस और आसुरी शक्तियों के विनाश के लिए गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ अभियान के तहत रविवार को अल्मोड़ा जिले के 300 से अधिक घरों में यज्ञ किया गया। इस मौके पर गायत्री मंत्र का जाप भी किया गया।
विज्ञापन

रविवार को नगर के अलावा मासी, चौखुटिया, भिकियासैंण, दौलाघट, चिड़ियानौला, बग्वालीपोखर, काकड़ीघाट, मटीला समेत जिले के करीब 300 से अधिक घरों में विधि-विधान से यज्ञ कर कोरोना वायरस और आसुरी शक्तियों के विनाश की कामना की गई। लिंक रोड थपलिया स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ के भीम सिंह अधिकारी ने बताया कि देश के लाखों घरों में यज्ञ किया गया।
विज्ञापन

लोगों ने यज्ञ कर कोराना वायरस के विनाश की कामना ईश्वर से की। उन्होंने बताया कि एक जून को आदिशक्ति वेदमाता मां गायत्री का अवतरण दिवस मनाया जाएगा। गायत्री जयंती पर जिले समेत प्रदेश, देश के लाखों घरों में एक साथ यज्ञ और दीपयज्ञ कर मां गायत्री की वंदना की जाएगी। उन्होंने बताया कि गायत्री प्रज्ञापीठ और चितई स्थित गायत्री शक्तिपीठ में भी यज्ञ और दीपयज्ञ होगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से घरों में यज्ञ, दीप यज्ञ करने का आह्वान किया है। उन्होंने यज्ञ सुबह आठ से 12 बजे के बीच और दीप यज्ञ शाम को चार से सात बजे के बीच करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed