फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Worshiped Lord Vishwakarma and distributed Prasad.

Almora News: भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर प्रसाद बांटा

Mon, 18 Sep 2023 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 18 Sep 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Worshiped Lord Vishwakarma and distributed Prasad.
महिला पॉलीटेक्निक अल्मोड़ा में हवन करते विद्यार्थी और शिक्षक। संवाद 
अल्मोड़ा/भतरौंजखान/बागेश्वर/गरुड़। अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले में रविवार को विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान आईटीआई में उपकरणों और लोगों ने अपने वाहनों की पूजा की।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में आईटीआई, पॉलीटेक्निक, लोनिवि समेत विभिन्न सरकारी और निजी संस्थानों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई।

इसके अलावा सल्ट, द्वाराहाट, रानीखेत, सोमेश्वर, चौखुटिया आदि क्षेत्रों में भी विश्वकर्मा जयंती पर लोगों ने अपने-अपने वाहनों की पूजा-अर्चना की। महिला पॉलिटेक्निक में छात्राओं ने भजन कीर्तन कर प्रसाद वितरण किया। इधर श्रमिकों ने धारानौला स्थित रामलीला मैदान में भगवान विश्व कर्मा की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

इधर, बागेश्वर पुलिस लाइन में भी विश्वकर्मा पूजा के कार्यक्रम हुए। नदीगांव में विश्वकर्मा पूजा महोत्सव में पंडित गणेश दत्त जोशी ने पूजा संपन्न कराई। सोमवार को सरयू संगम पर भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति विसर्जित की जाएगी। आयोजक लक्ष्मण जादव, रमेश बलसूनी, सुनीता बलसूनी, महेंद्र पासवान, दशरथ जादव आदि थे। पंडित हेम चंद्र जोशी ने भी विश्वकर्मा पूजा संपन्न कराई। इस मौके पर दलीप सिंह खेतवाल, नरेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, निशा देवी, आशा राज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन शिक्षण संस्थान बागेश्वर ने हिमालय ट्रस्ट गरुड़ में चंदू नेगी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा एक प्रसिद्ध ज्ञानी ऋषि और शिल्पकार थे।मुख्य अतिथि हिमालय ट्रस्ट के फाउंडर सदन मिश्रा ने भी विचार रखे। इस दौरान सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। बिहार के लोगों ने भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की।


गणेश महोत्सव 19 से
रानीखेत (अल्मोड़ा)। गणेश मंडल समिति रानीखेत की ओर से पंचेश्वर महादेव शिव मंदिर में 19 सितंबर से गणेश महोत्सव का आयोजन होगा। अध्यक्ष राम चंद्र मराठा ने बताया कि 10 दिन तक चलने वाले इस महोत्सव का शुभारंभ शोभायात्रा के साथ होगा। 27 सितंबर को महिलाएं झोड़ा-चांचरी आदि की प्रस्तुति देंगी। 28 सितंबर को गणेश मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।


नंदादेवी मेले में प्रदेश भर के कलाकार देंगे प्रस्तुति
अल्मोड़ा। नंदादेवी मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम मंदिर परिसर और एडम्स गर्ल्स इंटर कालेज के प्रांगण में होगे। एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज के मैदान में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए संजय साह रिक्खू को संयोजक नियुक्त किया गया है। नंदा गीता भवन कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि संजय साह रिक्खू को संयोजक नियुक्त किया गया है। अमरनाथ सिंह नेगी, दिनेश मठपाल, आशुतोष भट्ट सहयोगी होंगे। मेले में प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed