फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Workers Protest For Wages

रोडवेज कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Workers Protest For Wages
अल्मोडा में वेतन की मांग पर प्रदर्शन करते परिवहन निगम कर्मचारी - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। वेतन की मांग के लिए रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के कर्मचारियों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। जनवरी के वेतन का भुगतान करने की मांग के लिए रोडवेज कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार शनिवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने रोडवेज कार्यशाला में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने जनवरी के वेतन का जल्द भुगतान करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिना वेतन के कर्मचारियों को घर चलाना मुश्किल पड़ रहा है। बढ़ती महंगाई के बीच वेतन न मिलने से कर्मचारियों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। छोटी-छोटी वस्तुओं की खरीदारी में कटौती करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि वेतन के भुगतान की मांग को कर्मचारी कई बार शासन से गुहार लगा चुके हैं लेकिन अब तक वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। वहां पर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद टम्टा, शाखा मंत्री राम दत्त पपनै, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश नेगी, भगवती देवी, कुंदन लाल, मदन लाल, रोहित कुमार, दीपक कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed