{"_id":"6b0878a0edd96d6cc20a3523","slug":"contractor-fined-one-crore-for-delay-in-road-construction-almora-news-c-232-1-alm1019-151487-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सड़क निर्माण में देरी पर ठेकेदार पर एक करोड़ का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सड़क निर्माण में देरी पर ठेकेदार पर एक करोड़ का जुर्माना
Thu, 26 Nov 2026 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 26 Nov 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
अधूरा पड़ा स्टेट हाईवे 32। संवाद
विज्ञापन
मौलेखाल(अल्मोड़ा)। सड़क निर्माण कार्यों में लापरवाही और निर्धारित समय सीमा का पालन नहीं करना ठेकेदार को भारी पड़ गया। लोक निर्माण विभाग ने मरचूला-सराईखेत-बैजरो-पोखड़ा-सतपुली राजमार्ग संख्या-32 के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य में देरी पर संबंधित ठेकेदार पर करीब एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
जानकारी के अनुसार राजमार्ग के किलोमीटर 40 से 75.5 तक लगभग 35.5 किलोमीटर सड़क का सुधारीकरण एवं डामरीकरण 2094.62 लाख रुपये की लागत से किया जाना है। इस कार्य का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक महेश जीना ने छह जनवरी को किया था जबकि निर्माण कार्य वर्ष 2025 में ही शुरू हो गया था। विभागीय शर्तों के अनुसार ठेकेदार को नौ माह के भीतर निर्धारित कार्य पूरा करना था, लेकिन समय सीमा बीतने के बावजूद कार्य पूरा नहीं हो सका। निर्धारित समय में कार्य पूरा नहीं होने पर लोक निर्माण विभाग ने अधूरे कार्य का आकलन करते हुए ठेकेदार पर करीब एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। लोक निर्माण विभाग के जेई महेंद्र कम्बोज ने बताया कि अनुबंध के अनुसार ठेकेदार को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करना अनिवार्य था। नौ माह में जितना कार्य पूरा होना चाहिए था, उतना नहीं किया गया। इसी के चलते विभाग ने करीब एक करोड़ रुपये का जुर्माना निर्धारित किया है। उन्होंने बताया कि जुर्माने की धनराशि ठेकेदार के आगामी बिलों के भुगतान के समय काटकर वसूल की जाएगी।
कोट
स्टेट हाईवे-32 पर 35.5 किलोमीटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा नहीं करने पर संबंधित ठेकेदार पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि शेष कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - मोहन चंद्र पडलिया, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग रानीखेत