फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Women will oppose change in traffic system

यातायात व्यवस्था में बदलाव का महिलाएं विरोध करेंगी

Fri, 07 Apr 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 07 Apr 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन

 महिला कल्याण संस्था ने नगर की वन-वे व्यवस्था में परिवर्तन नहीं करने की मांग की है। यहां हुई बैठक में वक्ताओं का कहना है कि प्रशासन के प्रयास के बाद नगर में यातायात व्यवस्था काफी सुधर गई है और लोगों को जाम लगने की समस्या से निजात मिली है। उन्होंने नई यातायात व्यवस्था बदलने और वर्तमान जिलाधिकारी के ट्रांसफर पर कुछ नेताओं द्वारा दबाव बनाए जाने की कोशिश पर नाराजगी जताते हुए इसका विरोध करने की चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन

   
यातायात व्यवस्था को लेकर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नगर की यातायात व्यवस्था के लिए पूर्व में कई अधिकारियों द्वारा भी प्रयास किए गए थे, लेकिन व्यवस्था ठीक नहीं हो पा रही थी और आए दिन जाम की स्थिति बनी रहने से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों का चलना मुश्किल हो रहा था, लेकिन वर्तमान जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुधारने में सफलता हासिल की है। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यातायात व्यवस्था में दबाव के कारण कोई परिवर्तन किया गया तो महिला कल्याण संस्था इसका विरोध करेगी।
विज्ञापन


बैठक में वक्ताओं ने वर्तमान जिलाधिकारी की कार्यप्रणाली को सराहा। उन्होंने कहा कि वर्तमान जिलाधिकारी का स्थानांतरण किया गया तो संस्था इसका विरोध करेगी। बाद में यातायात व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया। बैठक में संस्था अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, पुष्पा सती, शांति साह, गीता साह, मंजु अग्रवाल, चंद्रा अग्रवाल, इंद्रा लोहनी, निर्मला जोशी, सुनैना मेहरा, सरला बिष्ट, दीपा जोशी, मंजु रावत, कल्पना जोशी, रीता जोशी, आशा पंत, लीला टम्टा आदि मौजूद थेे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed