फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Women staged a protest demanding toilets

Almora News: शौचालय की मांग पर महिलाओं ने दिया धरना

Sat, 24 Aug 2024 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 24 Aug 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Women staged a protest demanding toilets
नगर पालिका में धरना देते व्यापारी व विभिन्न संगठनों की महिलाएं।
अल्मोड़ा। नगर में शौचालय की मांग को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों की महिलाओं ने नगर पालिका में धरना दिया। नगर व्यापार मंडल की महिला उपाध्यक्ष जया साह ने कहा कि नगर में महिलाओं के लिए शौचालय का अभाव है। उन्होंने चेतावनी दी की जल्द महिला शौचालय का निर्माण नही होने पर आंदोलन के लिए बाध्य रहेंगे। वहां पर महिला जिला उपाध्यक्ष अनिता रावत, प्रांतीय उद्योग प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह, भैरव गोस्वामी, संजय अग्रवाल, दीप जोशी, दिनेश मठपाल, पवन साह, अजय वर्मा आदि थे।
विज्ञापन


महिला शौचालयों के निर्माण के लिए दिया ज्ञापन
अल्मोड़ा। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर में महिलाओं के लिए शौचालय बनाने की मांग की है। उन्होंने पालिका के प्रभारी प्रशासक को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने धारानौला मार्ग पर बावन सीढी के समीप और लाला बाजार से थाना बाजार तक स्थान चिन्हित कर महिला शौचालयों का निर्माण करने की मांग की। वहां पर नगर अध्यक्ष संजय साह रिक्खू, जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, उपाध्यक्ष हिमांशु भट्ट, नगर महामंत्री दीप जोशी, महिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, हरिकृष्ण खत्री, भीमा पवार, नीरज थापा आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed