{"_id":"5a8ef6aa4f1c1bf07b8b8b1a","slug":"women-s-holi-in-nanda-devi-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला संस्था की ओर से नंदादेवी परिसर में हुई महिलाओं की होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला संस्था की ओर से नंदादेवी परिसर में हुई महिलाओं की होली
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
नंदा देवी मंदिर परिसर में होली गायन के दौरान नृत्य करतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
पुरुषों की बैठकी होली के बाद महिलाओं की होली भी शुरू हो गई है। सर्वदलीय महिला संस्था की ओर से नंदादेवी मंदिर परिसर में एक दिवसीय महिला होली का आयोजन किया गया। पारंपरिक होली की वेशभूषा में महिलाओं ने सिद्धी को दाता विघ्न विनाशन होली खेलें गिरजापति नंदन, अंबा के भवन बिराजै होली...आदि गीतों की प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान महिलाओं ने होली नृत्य भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर नंदादेवी प्रांगण में हुई महिला होली में सिद्धी को दाता विघ्न विनाशन होली खेलें गिरजापति नंदन,लाओ भवानी अक्षत चंदन होली खेलें गिरजापति नंदन.., खोल दे माता खोल भवानी धार में किवाड़ा.., अंबा के भवन बिराजै होली..अंबा के भवन बिराजै होली.., आओ आओ गिरिराज खेलें होली आदि गीतों का गायन किया। इस मौके पर महिलाओं ने नृत्य की भी प्रस्तुति दी। होली गायन में मीना भैसोड़ा, लीला बोरा, लता पांडे, किरन पंत, विद्या बिष्ट, भगवती बिष्ट, लता तिवारी, प्रीति बिष्ट, लीला जोशी, राधा बिष्ट, गीता मेहरा, बीना पांडे, सुशीला साह, लक्की वर्मा, संगीता भंडारी के अलावा काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं। इससे पूर्व महिलाओं ने नंदा देवी कमेटी के पूर्व अध्यक्ष शिरीष पांडे के निधन पर शोक भी जताया।
विज्ञापन