फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Women's head cracked by Bolero's collision

बोलेरो की टक्कर से महिला का सिर फटा

Mon, 18 Dec 2017 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Mon, 18 Dec 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन

सराईखेत से दिल्ली को तेज गति से जा रही बोलेरो नेे शशिखाल में सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रही एक महिला को टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से महिला का सिर फट गया और वह बेहोश होकर वही पर गिर पड़ी। मौका देखकर वाहन चालक भाग गया। हालांकि ग्रामीणों ने भाग रहे वाहन चालक को हिनौला बाजार में पकड़ लिया। ग्रामीणों ने निजी वाहन से गंभीर रूप से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल भर्ती कराया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को रामनगर रेफर कर दिया है। महिला के सिर में 15 टांके लगे हैं। 

विज्ञापन


सोमवार की सुबह सिरस्वाड़ी निवासी देवकी देवी (40) पत्नी सुंदर सिंह बिजली का बिल जमा करने पावर कारपोरेशन कार्यालय शशिखाल पहुंची थी। बिल जमा करने के बाद वह घर लौटने के लिए शशिखाल में सड़क किनारे खड़ी होकर वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो  संख्या यूके-01-टीए-0104 ने देवकी देवी को टक्टर मार दी। टक्कर से महिला का सिर फट गया और बेहोश होकर वहीं पर गिर पड़ी। मौका देखकर वाहन चालक उफेरीखाल निवासी गोविंद सिंह भाग निकला। हालांकि ग्रामीणों ने भाग रहे वाहन चालक गोविंद सिंह को हिनौला बाजार में पकड़ लिया।
विज्ञापन


वाहन चालक ने ग्रामीणों से माफी मांगी और गंभीर रूप से घायल महिला के इलाज का खर्चा खुद उठाने की बात कही। इसके बाद ग्रामीणों ने वाहन चालक को छोड़ दिया।  प्रधान संगठन मौलेखाल के अध्यक्ष गोपाल सिंह रावत ने कहा कि यातायात पुलिस को वाहन चालकों की तेज गति पर अंकुश लगाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed